भिलाई। भिलाई में ओबीसी सर्वेक्षण का कार्य बीएलओ और उनके सहायकों द्वारा शासन के आदेशानुसार किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण में अब तक कुल 127,024 घरों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें से 38,244 ओबीसी घर शामिल हैं। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में घर.घर ओबीसी सर्वे के दौरान निर्धारित लक्ष्य से अधिक सर्वे किया गया।

शासन के द्वारा ओबीसी सर्वे का जो लक्ष्य नगर निगम भिलाई को दिया गया थाए उसी के अंतर्गत आयुक्त ने आदेश जारी कर ओबीसी सर्वे कार्य के लिए डिप्टी कमिश्नर नरेन्द्र कुमार बंजारे को नोडल अधिकारी एवं जोन के राजस्व अधिकारी धीरज साहू को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया।

जिसके मार्गदर्शन में पुरे 70 वार्डो के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हुए। ओबीसी सर्वे कार्य के लिए 409 बीएलओ, 70 निगम के वार्ड प्रभारी, 70 सर्वेक्षण प्रभारी एवं 70 सहायक सर्वेक्षण प्रभारी की डयूटी लगाई गई है। जो बीएलओ के साथ संलग्न होकर घर.घर जाकर ओबीसी सर्वे का कार्य संपादित किये है।

प्राप्त आंकड़ो के अनुसार नगर निगम भिलाई क्षेत्र में कुल 127024 घरों का सर्वेक्षण किया गया। जिसमे 38244 ओबीसी परिवार पाये गये।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed