Uncategorized

मौत का तांडव: बीमारी से पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों में दहशत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डायरिया का प्रकोप जारी है। इसकी चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ा है। यह मामला जिले के टिकरी गांव का है। बता दें कि इस गांव में 100 से अधिक ग्रामीणों में डायरिया का लक्षण पाया गया है, जिनका इलाज जारी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम धनराज कुर्रे 75 वर्ष और उनकी पत्नी उर्मिला बाई 70 वर्ष बताया जा रहा है। दोनों ग्राम टिकरी के निवासी थे। दोनों का इलाज राजनांदगांव के अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा कि टिकरी गांव में 22 सितंबर से डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है, जहां लगभग 100 से अधिक ग्रामीणों में डायरिया के लक्षण पाए गए हैं। सभी का इलाज जारी है। 

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button