राजनांदगांव। शहर के प्रसिद्ध रानी सागर तालाब में शुक्रवार को एक 75 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तेलीपारा निवासी रानू दास सोनी उर्फ राणा सोनी के रूप में हुई है। वे प्रतिदिन की तरह तालाब में मछलियों को दाना खिलाने पहुंचे थे, तभी हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रानू दास सोनी मछलियों को दाना खिलाने के बाद तालाब के किनारे झुककर हाथ धो रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे संतुलन खोकर तालाब में गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे गहरे पानी में डूब गए। कुछ ही देर में उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा पैर फिसलने के कारण बताया जा रहा है। रानू दास सोनी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे क्षेत्र में सरल स्वभाव और सेवा-भाव के लिए जाने जाते थे।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।