राजनांदगांव। शहर के चिखली ओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शांति नगर वार्ड के पार्षद सुनील साहू की मां लीला साहू अपने पुत्र यशवंत साहू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बैंक जा रही थीं।उसी दौरान एक कंक्रीट मिक्सर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला गिर गई और वाहन का चक्का उनके सिर पर चढ़ गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही लिखली पुलिस चौकी प्रभारी उमेश बघेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के शव को 112 वाहन की मदद से पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतका की पहचान लीला साहू के रूप में हुई है, जो वार्ड पार्षद की मां थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Spread the lovePost navigationरानी सागर तालाब में 75 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत, मछलियों को दाना खिलाते समय हुआ हादसा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में मदिरा व महुआ लाहन जब्त