दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हली पोस्ट पौहा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी राही ठाकुर की विगत 10 जनवरी 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम कंडरका, थाना कुम्हारी अहिवारा तहसील जिला दुर्ग निवासी रविशंकर धीवर की विगत 17 सितम्बर 2022 को सांप काटने से मृत्यु हो गई थी।कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. राही ठाकुर के पुत्र गणेश कुमार ठाकुर को 4 लाख रूपए और स्व. रविशंकर धीवर के पिता श्री जगतू धीवर को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।Spread the lovePost navigation निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 दिसम्बर 2024 को भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा जिला अस्पताल और रिसाली नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया