कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में एक दंपति के बीच महतारी वंदन योजना की राशि को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

ग्राम सैला की रहने वाली सुन्नी बाई को महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह एक हजार रुपये मिल रहे थे। सुन्नी बाई और उसके पति महिपाल धुनुहार उर्फ महिलाल ने बैंक से एक हजार रुपये निकाले और दो सौ रुपये खर्च कर शराब खरीदकर एक साथ पी। इसके बाद सुन्नी बाई ने बचे हुए आठ सौ रुपये मांगे, जिस पर पति ने कहा कि सब खर्च हो गए।

इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ गया और पति ने मुक्के से पत्नी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद सुन्नी बाई को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद प्रारंभिक पड़ताल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply