थाना पलारी | एक छोटा हाथी वाहन में कुछ लोग मवेशियों को भरकर ले जा रहे हैं। की सूचना पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम घोटिया मेन रोड ढाबा के आगे नाकाबंदी किया गया तथा इस दौरान छोटा हाथी क्र. CG04 J9169 को पकड़ा गया।इस दौरान वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 03 लोग बैठे मिले तथा वाहन के पीछे मवेशियों को बिना दाना पानी एवं चकरा के तिरपाल में चारों तरफ से बंदकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। वाहन में दो नग गाय, दो नग बछिया भरा गया था।मवेशियों को अवैध रूप से ले जाने के संबंध में आरोपियों से पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपियों द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार की भी जानकारी नहीं दिया गया। इस दौरान संपूर्ण प्रकरण में आरोपियों से 02 नग बछिया, 02 नग गाय, एक छोटा हाथी वाहन एवं 02 नग मोबाइल सहित कुल ₹1,60,000 कीमत मूल्य का सामान बरामद किया गया है।की प्रकरण में थाना पलारी में अपराध क्र. 280/2025 धारा 4,6,10,11 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 11घ के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर तीनों आरोपियों को आज दिनांक 08.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपियों के नाम 1. शिवकुमार देवांगन उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पहंदा थाना पलारी 2. शत्रुघन धृतलहरे उम्र 72 साल निवासी ग्राम पहंदा थाना पलारी 3. सूरज गायकवाड उम्र 27 साल निवासी ग्राम चोरभट्टी थाना खरोरा जिला रायपुरSpread the lovePost navigationजिला उपभोक्ता आयोग में ई-हियरिंग से प्रकरणों की सुनवाई प्रारम्भ संयुक्त टीम ने किया कृषि सेवा केन्द्रों का निरीक्षण,9 केंद्रों क़ो नोटिस जारी