रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने ग्रेड-3 के विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। भर्ती में जूनियर रीडर, कॉपी होल्डर, प्लेट मेकर, प्रिंटर ऑपरेटर समेत कई पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।महत्वपूर्ण तिथियां:आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तकआवेदन सुधार की अवधि: 16 से 18 अक्टूबर 2025एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 24 नवंबर 2025परीक्षा तिथि: 30 नवंबर 2025, रायपुरपरीक्षा समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तकयोग्यता एवं आयु सीमा:न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पासपद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव अनिवार्यजूनियर रीडर पद के लिए न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अन्य पदों के लिए 21 वर्षअधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष (1 जनवरी 2025 के अनुसार)उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।Spread the lovePost navigationबिजली के मामले में आत्मनिर्भिर बना वनांचल निवासी सपन मंडावी जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री साय