छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की कार्यवाही, विधायी कार्यों की रूपरेखा तथा सदन के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों, प्रश्नकाल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बैठक में सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप और प्रभावी ढंग से संचालित हो, इसके लिए सभी का समन्वय आवश्यक है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button