रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की वर्ष 2025 की अंतिम कैबिनेट बैठक आज आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। साल के अंतिम दिन हो रही इस बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खासा महत्व माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, साय कैबिनेट की इस बैठक में धान खरीदी व्यवस्था, नक्सलवाद से जुड़े हालात, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से संबंधित योजनाएं, साथ ही शासकीय कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।इसके अलावा राज्य में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल हो सकती है। माना जा रहा है कि नए साल से पहले सरकार कुछ अहम नीतिगत फैसलों पर मुहर लगा सकती है।बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सरकार की ओर से साझा की जाएगी। साय सरकार की यह बैठक नए साल की दिशा और प्राथमिकताएं तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट, इन जिलों में कड़ाके की ठंड से बढ़ी मुश्किलें फर्जी नोटों की तस्करी पर बड़ा एक्शन, साप्ताहिक बाजार से दंपती गिरफ्तार