दुर्ग। जिले में वर्षों से लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए दुर्ग पुलिस ने 15-16 मई की दरम्यानी रात “ऑपरेशन विश्वास” के तहत बड़ा अभियान चलाया। इस विशेष मुहिम के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियों की तलाश कर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप 235 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।अभियान के दौरान कुल 204 स्थायी वारंट और 31 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कराई गई। उल्लेखनीय है कि इस कार्रवाई में 27 साल से फरार थाना छावनी क्षेत्र का वारंटी भी गिरफ्तार हुआ, साथ ही गुण्डा-बदमाश के खिलाफ जिला बदर वारंटी भी तामील किया गया।30 विशेष टीमें और लगभग 150 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी इस अभियान में सक्रिय रहे। वारंटियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु फिंगरप्रिंट लेकर डाटाबेस तैयार किया गया। पूरे अभियान की निगरानी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की गई।पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को कड़े शब्दों में भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी दी है। दुर्ग पुलिस का यह सघन अभियान अपराध पर लगाम लगाने और जनता में विश्वास बहाल करने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।Spread the lovePost navigationभिलाई में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के सहारे दो साल से छुपकर रह रही थी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सौगात : दो एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त एसी-3 इकॉनॉमी कोच, यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म बर्थ की सुविधा