रायपुर | भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में आज 28 अक्टूबर 2025 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक का आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ कार्यालय के सभागार में किया गया, जिसमें पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रक्रियाएं और समय-सारिणी साझा की गईं।बैठक में BJP, कांग्रेस, BSP, CPI(M), AAP और NPP सहित राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सीईओ यशवंत कुमार ने सभी दलों से आग्रह किया कि वे अपने बूथ स्तरीय एजेंटों (BLAs) के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने में सहयोग करें।उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगभग 1,000 मतदाता होंगे और बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत/स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और आधार से लिंकिंग का कार्य करेंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रमुख तिथियां:मुद्रण/प्रशिक्षण कार्य: 28 अक्टूबर – 3 नवंबर 2025घर-घर सत्यापन (Enumeration Phase): 4 नवंबर – 4 दिसंबर 2025मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन: 9 दिसंबर 2025दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि: 9 दिसंबर 2025 – 8 जनवरी 2026सुनवाई व सत्यापन चरण: 9 दिसंबर 2025 – 31 जनवरी 2026अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 7 फरवरी 2026मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो, इसके लिए प्रत्येक स्तर पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।इस बैठक ने स्पष्ट कर दिया कि छत्तीसगढ़ में पारदर्शी और निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में निर्वाचन आयोग ने व्यापक प्रक्रिया शुरू कर दी है।Spread the lovePost navigationउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का किया शुभारंभ अग्रवाल समाज का विरोध तेज, अमित बघेल की गिरफ्तारी की उठी मांग