रायपुर  | छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को भड़काने वाला बयान बड़े विवाद में बदल गया है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन, भगवान झूलेलाल और राष्ट्रनायकों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पूरे प्रदेश में अग्रवाल समाज का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बुधवार को रायपुर में सैकड़ों की संख्या में समाजजन सड़कों पर उतरे और कोतवाली थाने का घेराव कर अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समाजजनों की शिकायत पर धारा 299 बीएनएस 2023 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि, “अमित बघेल का यह अमर्यादित बयान न केवल प्रदेश में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी गुस्सा पैदा कर रहा है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य राज्यों के प्रतिनिधि लगातार संपर्क में हैं और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा और सराईपाली समेत प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। समाजजन स्थानीय थानों का घेराव कर FIR दर्ज कराने और न्यायिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संगठन मंत्री योगी अग्रवाल ने कहा, “महाराजा अग्रसेन त्याग, सेवा और समानता के प्रतीक हैं। उनके साथ-साथ भगवान झूलेलाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे राष्ट्रनायकों पर अभद्र टिप्पणी असहनीय है। समाज इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।”

मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इनमें महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रिवल्लभ अग्रवाल, सलाहकार सतपाल जैन, कैलाश मुरारका, सुभाष अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल और एडवोकेट विपिन अग्रवाल समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने कहा – “यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की गरिमा और परंपरा की रक्षा के लिए है। अग्रवाल समाज हमेशा राष्ट्र निर्माण और सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। यदि भविष्य में ऐसे बयान दोहराए गए, तो समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहेगा।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed