रायपुर | राजधानी रायपुर में अवैध शराब विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में उरला थाना पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारती ध्रुव (उम्र 34 वर्ष, पति बैशाखु ध्रुव, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी) अपने घर के पास देशी शराब की बिक्री कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना उरला की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

जांच के दौरान पुलिस ने महिला के कब्जे से कुल 150 पौवा देशी शराब (करीब 27 लीटर) बरामद की। मौके पर शराब रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने भारती ध्रुव को हिरासत में ले लिया।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

 

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed