रायपुर | राजधानी रायपुर में अवैध शराब विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में उरला थाना पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से देशी शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारती ध्रुव (उम्र 34 वर्ष, पति बैशाखु ध्रुव, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी) अपने घर के पास देशी शराब की बिक्री कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना उरला की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।जांच के दौरान पुलिस ने महिला के कब्जे से कुल 150 पौवा देशी शराब (करीब 27 लीटर) बरामद की। मौके पर शराब रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने भारती ध्रुव को हिरासत में ले लिया।आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। Spread the lovePost navigationबीजापुर में विकास की दस्तकः धुर माओवाद प्रभावित क्षेत्र के सात गांवों में पहली बार लगा मेगा हेल्थ कैंप ऑपरेशन 2026 का आगाज़: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरा, मुठभेड़ जारी