अम्बिकापुर | लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में 13 नवंबर को जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय एकता मार्च पदयात्रा (“यूनिटी मार्च”) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह पदयात्रा कुल 11 किलोमीटर की होगी।यात्रा राम मंदिर अम्बिकापुर से प्रारंभ होकर मल्टीपरपज स्कूल एवं शासकीय विद्यालय असोला होते हुए परसा में संपन्न होगी। जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, और आमजन शामिल होंगे। यह यात्रा प्रातः 09:00 बजे राम मंदिर (पुराना बस स्टैण्ड) अम्बिकापुर के प्रांगण से प्रारंभ होगी। यात्रा प्रातः 10:30 बजे मल्टीपरपज स्कूल अम्बिकापुर पहुंचेगी, जहां विद्यार्थियों की जनसभा आयोजित होगी।इसके पश्चात दोपहर 12:40 बजे शंकरघाट पहुंचकर शिव मंदिर दर्शन एवं स्वच्छता कार्यक्रम किया जाएगा। दोपहर 01:30 बजे शास.मा.शाला असोला में जनसभा, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सायं 04:30 बजे परसा मोड़ धान कटाई, सायं 05:10 बजे शिवमंदिर परसा में स्वच्छता कार्यक्रम एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके पश्चात शा.मा.शाला परसा में जनसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पदयात्रा समाप्त होगी। Spread the lovePost navigationहाउसिंग बोर्ड की दुकानों से अवैध कब्ज़ा हटाया गया पुलगांव में 85 लाख रुपए के गबन का मामला, 10वें आरोपी को भी किया गिरफ्तार