मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि पैपराजी से हुई नोकझोंक है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में अर्जुन कपूर इवेंट के दौरान मीडिया फोटोग्राफर्स पर भड़कते नजर आए, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन कपूर मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां पैपराजी ने उनसे फोटो क्लिक करवाने की रिक्वेस्ट की। अर्जुन पोज देने लगे ही थे कि तभी कुछ फैंस वहां पहुंच गए और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। इस दौरान पैपराजी ने फैंस को दूर हटने के लिए कहा, जिससे अर्जुन नाराज हो गए। उन्होंने पैपराजी को शांत रहने की नसीहत दी और फैंस के साथ फोटो खिंचवाई।

हालांकि, एक्टर की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। कई लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि “अर्जुन कपूर के भी फैंस होते हैं?” वहीं, कुछ ने उन्हें ओवररिएक्ट करने वाला बताया। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि भले ही अर्जुन का रिएक्शन सही था, लेकिन उनका टोन जरूरत से ज्यादा सख्त लग रहा था।

फिल्मी मोर्चे की बात करें तो अर्जुन कपूर की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं। अब फैंस उनकी अगली फिल्म में नए अंदाज की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed