मुंबई: आने वाले महीने में सिनेमाघरों में धमाका होने वाला है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इसमें रानी मुखर्जी और काजोल कैमियो में नजर आएंगी। लंबे समय बाद दोनों एक्ट्रेस को एक फ्रेम में देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव साबित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के किरदार फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।पहले यह फिल्म नए साल पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट क्रिसमस 25 दिसंबर कर दी है। कार्तिक और अनन्या की जोड़ी इससे पहले ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आई थी। अब रानी और काजोल के जुड़ने से फिल्म की स्टार पावर और भी बढ़ गई है।Spread the lovePost navigationPaparazzi पर भड़के अर्जुन कपूर, नेटिज़न्स बोले – “थोड़ा पेशेंस रखो!” रिलीज से पहले ही छाया ‘तेरे इश्क में’, एडवांस बुकिंग ने खोले कमाई के दरवाजे