रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 17 विभागों में कुल 238 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।विशेष पदों की बात करें तो डिप्टी कलेक्टर के 14 पद, डीएसपी के 28 पद और सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के लिए जारी किए गए हैं।परीक्षा के लिए आवेदन पीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.gov.in पर 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 30 दिसंबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए यह आवेदन निशुल्क हैं, जबकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क देना होगा।आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।त्रुटि सुधार की सुविधा31 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 2 जनवरी रात 11:59 बजे तक: आवेदन में निशुल्क सुधार3 जनवरी दोपहर 12 बजे से 5 जनवरी रात 11:59 बजे तक: 500 रुपए शुल्क देकर सुधार किया जा सकता हैSpread the lovePost navigationबीजापुर में नक्सली सरेंडर की रिकॉर्ड सफलता, 1.19 करोड़ का इनाम घोषित EOW की कार्रवाई जारी: रायपुर आबकारी घोटाले में 6 नए आरोपी और छठा पूरक चालान पेश