बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर में 41 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया, जिसमें 12 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पीएलजीए बटालियन-01, विभिन्न कंपनियों, एसीएम, प्लाटून, मिलिशिया कमांडर, आरपीसी और जनताना सरकार के पदों पर सक्रिय थे। इनमें कई लंबे समय से दक्षिण बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग नक्सली घटनाओं में शामिल रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना के तहत नया जीवन शुरू करने में मदद दी जाएगी। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों ने भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

यह बड़ी कार्रवाई बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, केरिपु सेक्टर और बस्तर रेंज पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चल रहे लगातार अभियान का नतीजा है।
इस कदम से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed