HEALTH TIPS : स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया है कि विटामिन B12, जो शरीर के लिए लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए निर्माण में अहम है, की कमी को नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। यह विटामिन न केवल रक्त कोशिकाओं के लिए जरूरी है, बल्कि मस्तिष्क और नसों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन B12 की कमी के लक्षण धीरे-धीरे प्रकट होते हैं, इसलिए समय रहते पहचानना मुश्किल हो सकता है। यदि इसका उपचार न किया जाए, तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।विटामिन B12 की कमी के आम संकेत:सांस लेने में कठिनाईत्वचा का पीलापनलगातार थकान महसूस होनाचक्कर आनाभूख कम लगनावजन में गिरावटमूड में बदलावसावधान: एनीमिया का खतरा शरीर में B12 की कमी से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। यह स्थिति शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण होती है, जिससे ऑक्सीजन की मात्रा प्रभावित होती है। इसके परिणामस्वरूप कमजोरी और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।विटामिन B12 से भरपूर आहार: विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर मीट, अंडे और डेयरी उत्पादों को डाइट में शामिल किया जाए। इसके अलावा ब्रोकली, सोयाबीन, मशरूम, पनीर और ओट्स भी इस विटामिन के अच्छे स्रोत हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित आहार और समय पर जांच से विटामिन B12 की कमी को रोका जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।Spread the lovePost navigationचमकती त्वचा का राज: आलू के छिलकों के ये आसान घरेलू नुस्खे Orange Juice Benefits: फिर चर्चा में क्यों आया ऑरेंज जूस? रिसर्च ने बताए चौंकाने वाले फायदे