छत्तीसगढ़रायपुर

अमित बघेल जल्द कर सकते हैं सरेंडर, अंडरग्राउंड में दिए इंटरव्यू में जताया न्याय पर भरोसा

रायपुर। समाज में तनाव भड़काने वाले कथित बयान को लेकर फरार चल रहे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

हाल ही में अंडरग्राउंड रहने के दौरान उन्होंने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बातचीत में कहा था कि वे “भागने वालों में से नहीं” हैं और प्रदेश की मिट्टी से जुड़े होने के कारण कहीं और जाने का इरादा नहीं रखते। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा है और वे अपनी बात कानून के दायरे में रखकर रखने को तैयार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बघेल आने वाले एक-दो दिनों में पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। उधर, छत्तीसगढ़ समेत सात राज्यों की पुलिस टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और कई स्थानों पर जांच जारी है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button