रायपुर। समाज में तनाव भड़काने वाले कथित बयान को लेकर फरार चल रहे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं।हाल ही में अंडरग्राउंड रहने के दौरान उन्होंने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बातचीत में कहा था कि वे “भागने वालों में से नहीं” हैं और प्रदेश की मिट्टी से जुड़े होने के कारण कहीं और जाने का इरादा नहीं रखते। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा है और वे अपनी बात कानून के दायरे में रखकर रखने को तैयार हैं।सूत्रों के मुताबिक, बघेल आने वाले एक-दो दिनों में पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। उधर, छत्तीसगढ़ समेत सात राज्यों की पुलिस टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और कई स्थानों पर जांच जारी है।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ के शहरों को आधुनिक, सुंदर और जीवंत बनाने की प्रभावी योजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ का साहित्य उत्सव अगले महीने, देशभर से दिग्गज लेखक पहुंचेंगे रायपुर