रायपुर। राज्य शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक संरचना में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए राज्य सेवा के 38 अधिकारियों को नए कार्यस्थलों पर पदस्थ किया है। आदेश जारी होते ही सभी अधिकारियों को उनके नए दायित्वों की जानकारी भी दे दी गई है।नई सूची के अनुसार विभिन्न विभागों और जिलों में पदस्थापना बदली गई है, जिससे कई अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कामकाज को गति देने और विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से किया गया है।सूत्रों के मुताबिक आगामी दिनों में और भी विभागों में बदलाव की संभावना बनी हुई है। इधर, नए आदेश सामने आने के बाद जिलों में प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। कई जगहों पर अफसरों ने अपने पुराने पदभार से विमुक्त होकर नई जिम्मेदारियों की ओर रूख भी कर लिया है।फेरबदल की विस्तृत सूची विभाग द्वारा जारी आदेश में उपलब्ध है, जिसके अनुसार विभिन्न स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।Spread the lovePost navigationउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा धान खरीदी में धांधली का खुलासा! डेढ़ लाख के अवैध स्टॉक पर कार्रवाई, मास्टरमाइंड का पता चला