बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धान खरीदी सीजन शुरू होते ही प्रशासन अवैध भंडारण और परिवहन पर लगातार शिकंजा कस रहा है। शनिवार को कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का अवैध धान जब्त किया। इसके साथ ही खरीदी केंद्रों की मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है।दो स्थानों पर छापेमारी, 27 क्विंटल अवैध धान बरामदपहली कार्रवाई कृषि उपज मंडी समिति जयरामनगर के अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी में की गई। यहां हेमंत नारजे के निजी गोदाम से 67 बोरी (27 क्विंटल) धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया।दूसरी कार्रवाई कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर के अधीन ग्राम बसहा, बेलतरा में की गई, जहां 50 बोरी (20 क्विंटल) धान बरामद हुआ।अधिकारियों ने जानकारी दी कि दोनों मामलों में मंडी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध भंडारण और हेरफेर पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की जांचधान खरीदी को पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला कोषालय अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी बसंत गुलेरी शनिवार को सैदा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे और खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया का निरीक्षण किया।उन्होंने खास तौर पर निम्न बिंदुओं की जांच की:धान की स्टेकिंग व्यवस्थाबारदाना उपलब्धतातौल मशीन की गुणवत्ताकंप्यूटर एवं इंटरनेट सुविधाकिसानों को भुगतान व्यवस्थाहमाल व्यवस्थाडनेजबैनर-पोस्टरकिसानों के लिए उपलब्ध सुविधाएँनोडल अधिकारी ने खरीदी केंद्रों को सुचारु और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ में फिर प्रशासनिक हलचल, 38 अधिकारियों का हुआ व्यापक तबादला बिलासपुर कोनी-सेंदरी रोड पर भीषण हादसा, दो छात्रों की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल