आम आदमी पार्टी ने विगत वर्षों में दिल्ली,पंजाब,हरियाणा एवम गोवा जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में जो सफलता दर्ज कराई है, वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पार्टी से जुड़े हुए हुए निष्ठावान,कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही फल है। जिसके परिणाम स्वरूप आम आदमी ने आज राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है । जैसा कि हम सब जानते है कि आम आदमी पिछले कुछ दिनों बहुत ही उतार चढ़ाव के दौर से गुजरी है। फिर भी पार्टी से जुड़े हुए मजबूत विचारधाराओं एवम कार्यकर्ताओं की कर्मठता से आज आम आदमी पार्टी अडिग रूप से खड़ी है। ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मान देने हेतु आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने पार्टी के नवीन तथा पुराने सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यकर्ताओ के सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन चुम्मन साहू, नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारणी पाधिकारियों के सम्मान समारोह का संचालन देविंदर सिंह भाटिया, उध्बोधन कार्यक्रम का संचालन संजीत विश्वकर्मा ने किया ।उपस्थित कार्यकर्ताओ में से 16 कार्यकर्ताओ ने अपने अपने सुझाव दिए और केंद्र में वर्तमान में डबल इंजन की सरकार ने जनता के नाक में दम कर रखा है महंगाई , बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जा रही है शिक्षा, स्वास्थ्य का स्तर गिरता जा रहा है। जनता बदलाव चाहती है।

नगरी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी दुर्ग ने इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नई जोश, ऊर्जा का संचार करने हेतु प्रदेश के मुखिया गोपाल साहू के दिखाएं मार्ग पर चल कर सुपेला के इंडियन काफी हाउस में साथी बैठका एवम स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को संपन्न हुआ। जिसमे पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह एवम जोश देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं के चहरे में नई उमंग देखने को मिला । आगामी नगरी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़े ही सशक्त रूप से मैदान में उतरेगी तथा इस बार जीत भी दर्ज कराएगी। कार्यक्रम का आयोजन चुम्मन साहू ज़िला अध्यक्ष दुर्ग (ग्रामीण) एवं श्रीमती गीतेश्वरी बघेल लोकसभा सचिव आम आदमी पार्टी ने किया, नवनियुक्त पदाधिकारी राज्य संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने कहा कि हमें एकजुट होकर अच्छी एवं ईमानदार राजनीति को छत्तीसगढ़ में स्थापित करना है। प्रदेश में दी गई नई जिम्मेदारी का निर्वहन वे बड़े ही निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर रहे है। साथी साथ पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को तेजी से जोड़ने का भी कार्य कर रहे है। गौरतलब हो कि आम आदमी पार्टी की सक्रियता आज छत्तीसगढ़ की धरातल पर है दिन देखने को मिल रही है। जनता के हक एवं अधिकार के लिए आम आदमी पार्टी अपना दायित्व बखूबी तरीके से निभा रही है। आम आदमी पार्टी की कार्य शैली में तेजी लाने हेतु कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान समारोह एवं साथी बैठ का कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित हुआ है। कार्यक्रम के दौरान आप नेता वदूद आलम प्रदेश महासचिव, के. ज्योति – प्रदेश सचिव – आप नेता प्रदेश सह सचिव – देविंदर सिंह भाटिया, सुमित शर्मा- प्रदेश सह सचिव, RTI प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मेहरबान सिंह, श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत विश्वाश, डॉक्टर एस .के. अग्रवाल– लोक सभा अध्यक्ष दुर्ग, गीतेश्वरी बघेल लोक सभा सचिव दुर्ग, चुम्मन लाल साहू जिला अध्यक्ष ( दुर्ग ग्रामीण),संजय सिंह जिला अध्यक्ष दुर्ग (नगरीय निकाय), अजय राम टेके ब्लॉक अध्यक्ष, ड़ॉ चंद्रशेखर सिंह साहू, ओमप्रकाश निर्मलकर, विक्की गायकवाड,चंद्रेशेखर ठाकुर, रोहित निषाद, सेवा राम साहू, सेवक राम बघेल, शेख इमरान खान, पंकज तिवारी, अब्बास, योगेश राव, संतोष गजभिए, बलविंदर सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, रवि सेन, हरचरण सिंह, एस शिवा,शिव नायडू ,रजत पांडे, दिवाकर सिंह ठाकुर, खिलेंद्र साहू, जय यादव, कृष्ण लाल साहू, बलदेव सिंह साहू,माणिक चंद साहू, अजय साहू, ओमकार ताम्रकार, मनीष श्रीवास्तव, ओमप्रकाश धीवर,मोहसिन अहमद, संतोष नाग , रऊफ अंसारी, मंजीत कुमार, चंद्रहास साहू, राहुल जांगड़े तथा अन्य साथी गण शामिल हुए। सभी साथियों ने पार्टी को आगे बढ़ाने हेतु अपने अपने विचार प्रकट मार्गदर्शन दिए। इस प्रकार कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफर रहा।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed