छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। आगमन के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच संक्षिप्त चर्चा हुई, जिसमें राज्य से जुड़ी स्वास्थ्य योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

केंद्रीय मंत्री नड्डा के रायपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button