रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। आगमन के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच संक्षिप्त चर्चा हुई, जिसमें राज्य से जुड़ी स्वास्थ्य योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।केंद्रीय मंत्री नड्डा के रायपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।Spread the lovePost navigationमहान समाज सुधारक गुरु घासीदास बाबा जी को जयंती पर किया गया स्मरण रातभर नाकेबंदी कर खनिज विभाग ने 8 हाईवा किए जब्त