गौरेला पेंड्रा मरवाही | जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना के संचालन एवं संधारण के लिए पंचायतों को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद कार्यालय गौरेला के सभागार में  शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, वार्ड पंच, ग्राम जल एवम स्वच्छता समिति और पंप ऑपरेट उपस्थित हुए।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पाइप से जलापूर्ति की आवश्यकता, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, एफएचटीसी के लाभ, हर घर जल प्रमाणीकरण प्रक्रिया। ग्राम जल एवम स्वच्छता समिति और ग्राम पंचायत की भूमिका आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

प्रशिक्षार्थियों को जल जीवन मिशन के तहत योजना के प्रकार, जल स्रोतों के प्रकार, जल गुणवत्ता निगरानी में सामुदायिक भूमिका, जल सखियों की भूमिका  एवं जल गुणवत्ता परीक्षण कर विभिन्न पैरामीटर पर परीक्षण करना सिखाया गया।

उन्हें अशुद्ध जल से होने वाले हानिकारक प्रभाव एवं बीमारियों तथा रोकथाम हेतु क्लोरीनेटर का महत्व, दैनिक, साप्ताहिक एवं मासिक रख रखाव, स्रोत स्थिरता में ग्राम पंचायत और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति  की भूमिका एवं उनके जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।