बीजापुर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र की सरहद पर शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ शुरू हो गई, जो खबर लिखे जाने तक जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस एंटी-नक्सल कार्रवाई में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल से एक AK-47 और एक इंसास राइफल मिलने की भी सूचना सामने आई है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।सूत्रों के अनुसार यह अभियान महाराष्ट्र पुलिस की विशेष इकाई C-60 द्वारा चलाया जा रहा है। अबूझमाड़ के बेहद दुर्गम और घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की मौजूदगी के पुख्ता संकेत मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इलाके में रुक-रुक कर गोलियां चलने की आवाजें सुनी जा रही हैं।बताया जा रहा है कि अबूझमाड़ क्षेत्र पहले से ही नक्सली गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है और यहां ऑपरेशन चलाना सुरक्षाबलों के लिए हमेशा बड़ी चुनौती रहा है। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और व्यापक तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही पूरी जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।Spread the lovePost navigationधान खरीदी अवधि बढ़ाने का फैसला, किसानों को नहीं मिला पूरा फायदा मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की