कबीरधाम ।   कबीरधाम में आज शुक्रवार को चिल्फी थाना पुलिस ने तीन लोगों के पास से नकद दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए और एक कार जब्त किया है। राशि के संबंध में पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दे दी है। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि एमपी-सीजी बॉर्डर थाना चिल्फी में वाहनों की जांच की जा रहीं थी।

इसी जांच के दौरान एमपी के मंडला की तरफ से एक कार की चेकिंग के दौरान गगन जैन पिता स्व.गिरीश जैन उम्र 33 और अमन जैन पिता स्व.गिरीश जैन उम्र 30,   नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर उम्र 25 निवासी मंडला (एमपी) बताया। चेकिंग के दौरान कार से दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर रकम ले जाना बताया। हालांकि, जब्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed