कोरबा । कोरबा जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बगबुड़ा में दो दोस्तों ने शराब की लालच में जहरीला पदार्थ पी लिया। दोनों दोस्त, 26 वर्षीय राधेलाल और 28 वर्षीय दूजराम, बचपन के मित्र हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं।

दोनों पड़ोसी के घर गए थे, जहां शराब की बोतल को देख दोनों को लालच आ गया और उसे शराब समझकर गटक गए। थोड़ी देर बाद दोनों को उल्टी-दस्त होने के साथ तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद पता चला कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे, वह दरअसल जहर था।

दोनों की गंभीर हालत को देख परिजनों ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया। दोनों दोस्तों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना शराब की लालच में जहर का सेवन करने के खतरनाक परिणामों को दर्शाती है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply