रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की योजना बना रही है। आईएएस ऋचा शर्मा की समिति ने इस संबंध में अनुशंसा कर दी है। 16 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा एक साथ की जाएगी, लेकिन नामांकन और मतदान की तारीखें अलग-अलग होंगी। मतगणना एक साथ कराई जाएगी। पिछली बार नगरीय निकाय चुनाव नवंबर में और पंचायत चुनाव मार्च में हुए थे। इस बार दोनों चुनावों के लिए नवंबर में कार्यक्रम जारी होने की संभावना है, जिससे नई बॉडी का गठन 10 से 15 जनवरी के बीच पूरा किया जा सकेगा।

इस योजना से नगरीय निकायों और पंचायतों पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। राज्य कैबिनेट के अंतिम निर्णय के बाद ही यह प्रक्रिया शुरू होगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed