जशपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान महिलाओं से चैन स्नेचिंग करने वाले शातिर “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाओं को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 8 मंगलसूत्र भी बरामद किए हैं।12 अक्टूबर 2024 को पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान कई महिलाओं के गले से चैन चोरी की गई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि कुल 7 महिलाओं से चैन स्नेचिंग की गई थी।एसडीओपी पत्थलगांव और थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम गठित की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में देखा गया कि कुछ महिलाएं बच्चों को पकड़कर शातिराना तरीके से चैन स्नेचिंग कर रही थीं। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से तत्परता से कार्रवाई की और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, बस से भाग रही 2 महिलाओं को बतौली में पकड़ा गया, जिनसे चोरी किए गए 8 मंगलसूत्र जप्त किए गए हैं।इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।Spread the lovePost navigationघर में खेलते समय पानी भरे टब में गिरी मासूम, डूबने से मौत प्रधान पाठक सस्पेंड: नशे में धुत प्रधान पाठक की करतूत, कलेक्टर ने किया निलंबित