रायपुर/बस्तर : छत्तीसगढ़ से एक अहम प्रशासनिक बदलाव की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित बस्तर दौरा अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया है। इस दौरे के दौरान वे भारत रत्न एवं पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सचिन तेंदुलकर के साथ एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम को अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते यह निर्णय लिया गया। हालांकि, शासन स्तर पर दौरा रद्द करने के पीछे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव का असर सचिन तेंदुलकर के दौरे पर भी पड़ा है। पहले उनका कार्यक्रम गीदम क्षेत्र के जांवगा और पनेड़ा सहित कई स्थानों के दौरे का था, लेकिन अब इसे सीमित कर केवल छिंदनार गांव तक कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बीते दिनों से खराब मौसम बना हुआ है। तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के चलते कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा कारणों को भी ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।इंद्रावती नदी के किनारे बसे छिंदनार गांव में सचिन तेंदुलकर के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय लोगों में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर की पहल पर उनकी फाउंडेशन के माध्यम से दंतेवाड़ा जिले के कई स्कूलों और आश्रमों में खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। करीब 25 शैक्षणिक संस्थानों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रयास जारी हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर अवसर मिल सकें। Spread the lovePost navigationभारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: बस यात्री से लाखों की चांदी जब्त, जांच एजेंसियां अलर्ट