महासमुंद : महासमुंद जिले में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां नियमित चेकिंग के दौरान एक बस यात्री के पास से करीब 46 लाख रुपए मूल्य के चांदी के आभूषण बरामद किए गए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने पूरी खेप को जब्त कर लिया है।यह कार्रवाई नेशनल हाईवे-53 पर स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान हुई। ओडिशा से रायपुर की ओर आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली गई। इसी दौरान एक यात्री का बैग संदिग्ध नजर आया, जिसकी गहन जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।पुलिस के मुताबिक, बैग से तीन प्लास्टिक डिब्बों में रखे करीब 600 नग चांदी के पायल बरामद हुए। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम राज किशोर शर्मा (निवासी कटक, ओडिशा) बताया, लेकिन वह आभूषणों के संबंध में कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल चांदी के आभूषण जब्त कर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय को भी भेज दी गई है, ताकि आगे की जांच की जा सके।गौरतलब है कि महासमुंद जिले में इस तरह की कार्रवाई पहले भी सामने आ चुकी है, जिससे यह संकेत मिलता है कि अवैध रूप से कीमती धातुओं के परिवहन पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।Spread the lovePost navigationसीएम विष्णु देव साय का बस्तर दौरा रद्द, सचिन तेंदुलकर के कार्यक्रम में बदलाव