रायगढ़ | रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के गढ़उमरिया के पास आज सुबह दो ट्रेलर वाहनों में आग लग गई. सड़क किनारे खड़े दोनों गाड़ियों में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई वहा मौजूद लोगो ने तत्कार इसकी सुचना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी. सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई.

फायर फाइटर्स ने आग बुझाने के लिए कई फायरटेंडर का सहारा लिया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे.

हालांकि, आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, अचानक सड़क पर खड़ी गाड़ियों में आग लगने से मची अफरा-तफरी के कारण वहां काफी भीड़ लग गई.

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply