राजनांदगांव :  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश की अवैध मदिरा जप्त की गई है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर बिना सर्च वारंट के थाना डोंगरगढ़ ग्राम मुसराकला निवासी भिखारी निषाद के ग्राम कातलवाही नाला किनारे बाड़ी स्थित मकान में जांच की गई।

जांच के दौरान 264 नग बोतल बॉम्बे व्हिस्की प्रत्येक में 750 एमएल तथा 250 नग पाव गोवा व्हिस्की प्रत्येक में 180 एमएल कुल मात्रा 243 लीटर तथा 200 नग खाली बोतल मध्यप्रदेश का लेबल लगा, 500 पाव की खाली बोतल छत्तीसगढ़ का लेबल लगा, 220 नग ढक्कन टूटे हुए मध्यप्रदेश का लेबल लगा तथा 715 नग साबुत ढक्कन छत्तीसगढ़ का लेबल लगा मौके से बरामद कर जप्त किया गया।

घटना स्थल से जांच के दौरान थाना डोंगरगढ़ ग्राम छीपा निवासी आरोपी चंद्रकांत सेन उर्फ सोनू को मकान से भागते देखा गया। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री अनिल सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक दिलीप प्रजापति, मुख्य आरक्षक  लाल सिंह राजपूत व ओमप्रकाश सिन्हा शामिल थे।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।