अम्बिकापुर : भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस वर्ष 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री) के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक व्यक्तियों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2027 निर्धारित की गई है।

कार्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के माध्यम से देश के सुदूर वनांचल, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कार्यरत ऐसे गुमनाम नायकों (Unsung Heroes) को पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे विविध क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।

संभाग के सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे वास्तविक एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करें। साथ ही, नामांकन के साथ संलग्न किए जाने वाले विवरण (Citation) को स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं प्रभावशाली बनाए जाने पर विशेष जोर दिया गया है। आयुक्त सरगुजा संभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के ऐसे समाजसेवियों एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार हेतु आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण की जाएगी, जिसमें संबंधित जिला कलेक्टर एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आवेदक कार्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग के दूरभाष क्रमांक 07774-241401 पर संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।