रायपुर:बस्तर जिले में रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने बेलगांव रेत घाट और बजावण्ड क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे चार वाहनों को जब्त किया है। इनमें दो हाईवा और दो ट्रैक्टर शामिल हैं, जो बिना वैध अभिवहन पास के रेत ढोते पाए गए। सभी वाहनों को खनिज सहित जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

इस मामले में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग ने जिले के खनिज ठेकेदारों और परिवहनकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना अभिवहन पास के खनिज परिवहन करना गंभीर अपराध है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।