मनेंद्रगढ़। SECL हसदेव क्षेत्र में बड़ी घटना हुई है. खदान में ब्लास्टिंग के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि यह हादसा सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी के कारण हुआ है. घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया है. यह घटना छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रामनगर ओपन कास्ट माइंस की है.

जानकारी के अनुसार, ब्लास्टिंग के दौरान जिस श्रमिक की मौत हुई है, उसकी पहचान अजय (25 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक अजय ठेकेदार द्वारा नियोजित श्रमिक था. दुर्घटना के बाद खदान में ठेका मजदूरों का जमावड़ा हो गया है. श्रमिकों में आक्रोश है और वे इस हादसे के लिए प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के प्रबंधक अधिकारी और एसडीओपी थाना प्रभारी मौजूद हैं.

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed