नारायणपुर। अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में ब्लास्ट होने से आईटीबीपी (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) दो जवान शहीद हो गए, वहीं दो जवान घायल हो गए. घायल जवानों की स्थिति सामान्य बताई गई है. 

जानकारी के अनुसार, आईईडी ब्लास्ट से आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान महाराष्ट्र के रहने वाले अमर पनवार और आंध्रप्रदेश के रहने वाले के. राजेश शहीद हुए हैं. शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को दोनों घायल जवानों के साथ हैलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय लाया जा रहा है. यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सल गश्त और सर्चिंग अभियान से लौट रही थी. यह जानकारी नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने दी.

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed