दुर्ग | प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट का आयोजन भारती विश्वविद्यालय, पुलगांव, दुर्ग में किया जा रहा है। दुर्ग जिले से लगभग 300 से अधिक जूनियर, यूथ रेडक्रॉस एवं काउंसलर ने मीट में भाग लिया। इस मीट में रेडक्रास का इतिहास, संगठन,गतिविधियां, प्राथमिक उपचार, यातायात नियम, एडस जागरूकता, आपदा प्रबंधनसहित अन्य विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। शिविर स्थल में 20 से अधिक स्टालों का निर्माण किया गया है, जिनमें विभिन्न संस्थाओंऔर सरकारी विभागों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गईहै। इस कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र भी भाग ले रहा है। इसपेवेलियन में भिलाई इस्पात संयंत्र की विभिन्न इकाइयों खदान, कोक ओवन,ब्लास्ट फर्नेस, सिंटर प्लांट्स, स्टील मेल्टिंग शॉप्स, यूनिवर्सल रेलमिल, प्लेट मिल, बार एंड रॉड मिल, मर्चेन्ट मिल तथ वायर रॉड मिल मेंप्रचालन प्रक्रियाओं को प्रदर्षित किया गया है। इस अवसर पर आयुक्त दुर्ग संभाग आईएएस सत्य नारायण राठौर, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दुर्गआईएएस सु ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी पुलिस राम गोपाल गर्ग, पुलिसअधीक्षक दुर्ग, आईपीएस अधिकारी जितेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत सीईओअश्वनी देवांगन तथा स्काउट एंड गाइड्स के कमिश्नर सहित आसपास के जिलों केडिप्टी कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थितथे। उन्होंने बीएसपी के पेवेलियन की सराहना की और आकर्षक पैनल, कटआउट औरफिल्मों में गहरी रुचि ली। राष्ट्र निर्माण में भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादों के योगदान तथा बीएसपी निर्मित विभिन्न गुणात्मकउत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सततप्रयासों से ग्रामीण विकास के लिए दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों मेंसंयंत्र द्वारा किए गए सामाजिक और सीएसआर गतिविधियों को पेवेलियन मेंकलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया है। बीएसपी का पेवेलियन आकर्षक पैनल,कटआउट और फिल्मों के प्रदर्शन के कारण लोगों को आकर्षित कर रहा है।जनसंपर्क विभाग द्वारा दर्षकों के जिज्ञासाओं का समुचित समाधान किया जारहा है। 22 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाले इस प्रदर्षनी का आप सभी लाभ उठासकते हैं। Spread the lovePost navigationजिला स्तरीय नार्को समन्वयन समिति,एनसीओआरडी में वीसी के माध्यम से शामिल हुए प्रभारी सचिव जिले में मादक पदार्थों के तस्करी की रोकथाम हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश स्पैरो कंपनी के खिलाफ शिकायत के लिए आयुक्त ने लिखित में आवेदन करने लोगों से की अपील