महासमुंद। एक माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पटेवा पुलिस ने 22 वर्षीय युवक झाखरमुड़ा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।  

मामले का खुलासा करते हुए आज पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसडीओपी प्रेम साहू ने बताया कि महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से घर में अकेली महिला राजकुमारी पटेल 45 साल रायमुड़ा निवासी की हत्या 28, 29 अक्टूबर की रात्रि 10.30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई थी।

पटेवा पुलिस ने प्रार्थीया आरती निषाद की रिपोर्ट पर 103(1) भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। पटेवा पुलिस ने एक माह बाद जीतराम निर्मलकर झाखरमुड़ा निवासी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 

 गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला जादूटोना करती थी जिस वजह से आरोपी का बच्चा लगातार बीमार होता था, जिस वजह से उसने महिला की हत्या कर दी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed