महासमुंद : महासमुंद ज़िला यूनियन के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 का कार्य दिनांक 03 मई 2026 से सुचारु रूप से प्रारंभ हो चुका है। इस वर्ष कुल संग्रहण लक्ष्य 91,300 मानक बोरा निर्धारित किया गया है। दिनांक 04 मई 2026 तक 13,814.570 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है, जो प्रारंभिक चरण में संतोषजनक प्रगति को दर्शाता है।

ज़िला यूनियन के प्रबंध संचालक श्री मयंक पांडेय के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर मॉनिटरिंग के चलते तेंदूपत्ते का संग्रहण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। वनमंडल के समस्त उपवनमंडल अधिकारी एवं परिक्षेत्र अधिकारीगण द्वारा नियमित रूप से फड़ों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे तेंदूपत्ते की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न आए।

इस वर्ष महासमुंद ज़िला यूनियन के अंतर्गत 75 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 786 तेंदूपत्ता फड़ों में लगभग 44,900 संग्राहक परिवार सक्रिय रूप से संग्रहण कार्य में संलग्न हैं। इस वर्ष तेंदूपत्ता का निर्धारित पारिश्रमिक 5,500 प्रति मानक बोरा है, जिससे संग्राहकों को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

उपवनमंडल अधिकारी महासमुंद श्री गोविंद सिंह ने बताया कि इस वर्ष तेंदूपत्ते की गुणवत्ता अत्यंत उत्तम है तथा मौसम भी संग्रहण के लिए पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है। यदि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति होती है, तो लगभग 44,900 संग्राहक परिवारों के मुखियाओं के निजी बैंक खातों में कुल 50.21 करोड़ (लगभग) की राशि सीधे अंतरित की जाएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।