गरियाबंद : जिले में चल रहे सुशासन तिहार के दौरान प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने फिंगेश्वर नगर पंचायत के सीएमओ को निलंबित करने का निर्देश दिया है, जबकि तीन एसडीएम, दो सीईओ और पांच अन्य सीएमओ सहित एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।बैठक से गायब रहे अधिकारी जिले में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकांश नगर पंचायत के सीएमओ गैरहाजिर रहे, जिससे नाराज होकर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि “जो अधिकारी सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण अभियान को गंभीरता से नहीं लेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”जनता की बड़ी भागीदारी अब तक सुशासन तिहार के तहत 1 लाख 45 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें सरकारी योजनाओं, शिकायतों और सेवाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में जनता की भागीदारी के बावजूद अधिकारियों की अनुपस्थिति प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।कलेक्टर ने दी चेतावनी कलेक्टर अग्रवाल ने कहा, सुशासन तिहार जनता से सीधे जुड़ने का एक बड़ा माध्यम है। इसे हल्के में लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आई तो कठोर कार्रवाई तय है।Spread the lovePost navigationसड़क हादसा : दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती पर दावा-आपत्ति 25 मई तक आमंत्रित