गरियाबंद : जिले में चल रहे सुशासन तिहार के दौरान प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने फिंगेश्वर नगर पंचायत के सीएमओ को निलंबित करने का निर्देश दिया है, जबकि तीन एसडीएम, दो सीईओ और पांच अन्य सीएमओ सहित एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बैठक से गायब रहे अधिकारी
जिले में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकांश नगर पंचायत के सीएमओ गैरहाजिर रहे, जिससे नाराज होकर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि “जो अधिकारी सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण अभियान को गंभीरता से नहीं लेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

जनता की बड़ी भागीदारी
अब तक सुशासन तिहार के तहत 1 लाख 45 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें सरकारी योजनाओं, शिकायतों और सेवाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में जनता की भागीदारी के बावजूद अधिकारियों की अनुपस्थिति प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

कलेक्टर ने दी चेतावनी
कलेक्टर अग्रवाल ने कहा, सुशासन तिहार जनता से सीधे जुड़ने का एक बड़ा माध्यम है। इसे हल्के में लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आई तो कठोर कार्रवाई तय है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed