बलौदाबाजार-भाटापारा | अंबेडकर चौक बलौदाबाजार में यातायात पुलिस बलौदाबाजार द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें एनएसएस, स्काउट एवं गाईड के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी सक्रिय भागीदारी दी गई।

 

छात्रों एवं यातायात पुलिस बल द्वारा वाहन चालकों को यातायात के समस्त नियमों का पालन करने की अपील की गई।

वाहन चालकों को स्टाफ लाइन में नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में कदापि वाहन ना चलाने एवं मोबाइल का उपयोग न करने जैसे अनिवार्य नियमों की जानकारी दी गई।

साथ ही वाहन चालकों को यह भी बताया गया कि तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से सड़क दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न होती है, इसलिए निर्धारित एवं सीमित गति में ही वाहन चलाएं।

छात्र-छात्राओं द्वारा बैनर एवं पोस्टर लेकर यातायात नियमों के प्रति आम जनों को जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइस दी गई।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed