बलौदाबाजार | मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है।उक्त परीक्षा तिथि 20 अप्रैल को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक होगा। प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 कीकक्षा 9वी में चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detailपर जाकर 20 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड कर सकते है।अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार में संपर्क कर सकते है।Spread the lovePost navigationयातायात नियमों का पालन करने हेतु चलाया गया जागरुकता अभियान सीएमएचओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला का औचक निरीक्षण