बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रा मोड़ और झींगो उर्सु लाइन मिशन स्कूल के पास से पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी में संलिप्त एक युवक और एक युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कुल 922 नग नशीली इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।

थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कर्रा निवासी 45 वर्षीय सुनील जायसवाल पिता लल्लू जायसवाल और ग्राम बोरी खजुरी, थाना बरगढ़, जिला गढ़वा (झारखंड) निवासी 21 वर्षीय मानपति कुमारी पिता बाबूलाल सिंह खैरवार नशीली इंजेक्शन की तस्करी कर रहे हैं और अलग-अलग बसों से राजपुर क्षेत्र में बिक्री हेतु आ रहे हैं।

थाना प्रभारी ने तुरंत सूचना पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी को दी। उनके निर्देशानुसार पुलिस टीम ने दोपहर 12:45 बजे कर्रा मोड़ पर घेराबंदी कर सुनील जायसवाल को बस से उतरते ही पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 200 नशीली इंजेक्शन और 122 एबिल इंजेक्शन बरामद हुए।

इसके बाद शाम 5:10 बजे झींगो उर्सु लाइन मिशन स्कूल के पास बस से उतर रही मानपति कुमारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके पास से 300 नशीली इंजेक्शन और 300 एबिल इंजेक्शन बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।